सरायपाली

सरायपाली: जन्मदिन के अवसर पर स्कूल में नेवता भोज दिया गया

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल एवं बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। गांव के कामिनी भोई अपनी सुपुत्री अनमोल भोई के जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्कूल के बच्चों को नेवता भोज दिया गया। नेवता भोज में खीर, पुड़ी, मिक्चर, बिस्किट दिया गया। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया,बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए। विद्यालय के प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कहा की नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है, इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। शाला परिवार ने नेवता भोज के लिए भोई परिवार को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक दुर्वादल दीप,सहायक शिक्षक राज कुमार भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक,सहायिका रुकणी दास, पदमा यादव,स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!