पिथौरा
पिथौरा: पुराने विवाद को लेकर मारपीट

पिथौरा । आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने विवाद को लेकर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।सत्यप्रकाश गडतिया ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गिरना में रहता है मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 09.08.25 के शाम करीबन 06 बजे अपने ग्राम गिरना के दुर्गा रंगमंच पर बैठा था कि उसी समय गांव के गुण्डा बरिहा शराब पीकर आकर पुरानी विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बांस के डंडे से सिर एवं पीठ बांये हाथ में मारपीट कर चोट पहुंचाया है घटना को गांव के सुशील प्रधान, शेषदेव प्रधान ने देखे व सुने है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1




























