बसना

भंवरपुर : 31 अक्टुबर को राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम मनाया गया

भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एवम संकल्पपत्र का वाचन कर राष्ट्रीय एकता अखंडता का संकल्प लिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य जे पी एस सिंग नेताम, कार्यक्रम प्रभारी अशोक कुमार शर्मा व्याख्याता एवम स्टाफ के समस्त सदस्यों एवम छात्रों का योगदान रहा।
सरदार पटेल देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे. देश को एकजुट करने वाले पटेज की जयंती पर 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. सरदार पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है.

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को मनाई जाती है. सरदार वल्लभ भाई ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था. यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. पहली बार राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 में मनाया गया था. बता दें कि भारत का जो नक्शा ब्रिटिश शासन में खींचा गया था, उसकी 40 प्रतिशत भूमि इन देशी रियासतों के पास थी. आजादी के बाद इन रियासतों को भारत या पाकिस्तान में विलय या फिर स्वतंत्र रहने का विकल्प दिया गया था. सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, चतुराई और डिप्लोमेसी की बदौलत इन रियासतों का भारत में विलय करवाया था.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!