छत्तीसगढ़
3 दिनों बाद गिरफ्तार हुआ चैतन्यानंद, यहां छुपकर बैठा था बाबा, 32 छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली के कुख्यात ‘डर्टी बाबा’ चैतन्यानंद सरस्वती को आखिरकार 3 दिनों बाद यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसे पकड़कर दिल्ली ला रही है। चैतन्यानंद पर मैनेजमेंट कॉलेज की 17 छात्राओं से यौन शोषण करने का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले वह लंबे समय से फरार था। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें दिल्ली, हरियाणा और यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थीं। शुक्रवार को कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे आगरा से दबोच लिया।
AD#1

























