ट्रेक्टर चालक ने बाईक को मारी ठोकर

पटेवा काकाखबरीलाल।तरूण कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डोंगरीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का निवासी है । कौशल विभाग रायपुर में असिस्टेन्ट मोबलाईजर के पद पर कार्यरत हैं । स्नातक तक पढा लिखा है । दिनांक 08.11.2024 को सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिला कि मोटर सायकल हीरो होण्डा SS क्रमांक CG 06 A 2928 से भाई दिनेश कुमार यादव एवं स्वराज यादव ग्राम गजराडीह से ग्राम डोंगरीपाली आ रहे थे कि सुबह करीबन 05.00 बजे रायतुम-तुरेंगा रोड ग्राम तुरेंगा के पास ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GM 7780 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल हीरो होण्डा SS क्रमांक CG 06 A 2928 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट दिया है, एक्सीडेन्ट होने से दिनेश कुमार यादव के बांया हाथ, बांया पैर, चेहरा एवं स्वराज यादव के बांया पैर, चेहरा में चोट लगा है, जिसे ईलाज के लिए एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल पिथौरा ले गये है । तब सरकारी अस्पताल पिथौरा पहुंचा देखा तो भाई दिनेश कुमार यादव के बांया हाथ, बांया पैर, चेहरा एवं स्वराज यादव के बांया पैर, चेहरा में चोट लगा था, डाक्टर द्वारा रिफर करने पर ओम अस्पताल रायपुर में ले जाकर भर्ती किये है, जहां दोनो का ईलाज चल रहा है । पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















