सरायपाली

सरायपाली: डम्फर वाहन पलटने से हेल्पर के हाथ पैर में आई चोट मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत  डम्फर वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर  डम्फर को पलटा दी जिससे हेल्पर के हाथ और  पैर में गंभीर चोट आई है जिस पर मामला दर्ज किया गया है। अर्जुन डडसेना  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह   ग्राम डुमरपाली थाना बसना जिला महासमुंद का रहने वाला है। बालाजी ट्रान्सपोर्ट बसना में ड्रायवरी का काम करता है। कक्षा 05 वीं तक पढा लिखा है।  भतीजा अजीत डडसेना पिता कुंजलाल डडसेना उम्र 20 ग्राम डूमरपाली थाना बसना का डम्फर क्रमांक CG 04 JC 8648 में करीब 01 माह से हेल्पर का काम करता था। दिनांक 14/09/2025 को वाहन क्रमांक CG 04 JC 8648 के चालक अरूण जगत के साथ ट्रक में उडिसा गया था। शाम करीब 06/00 बजे डम्फर में वापस आ रहा था कि वाहन चालक के द्वारा डम्फर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने से ग्राम अंतरला मोड के पास डम्फर पलट गया। जिससे भतीजा के दाहिने हाथ एवं पैर में गंभीर चोट लगा है। जिसे शासकीय अस्पताल सरायपाली प्राथमिक उपचार पश्चात रिफर करने पर उसे अग्रवाल नर्सिग होम बसना ईलाज कराये फिर उपचार हेतु एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती  किये है जहां अभी ईलाज चल रहा है। घटना को गांव वाले देखे है।  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!