शुभा सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

सरायपाली ।दिनांक 03/08/2025 दिन रविवार को ग्राम तोषगाँव में ग्राम शपंचायत भवन तोषगाँव में शुभा सेवा संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड सरायपाली एवं माधव कृपा ट्रस्ट सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य रूप से सरपंच ग्राम पंचायत तोषगाँव), डॉ. सुजाता पटेल (डायरेक्टर शुभा नर्सिंग होम) एवं डॉ. भागेस्वर पटेल (संचालक शुभा नर्सिंग होम सरायपाली) उपस्थित रहीं। इस शिविर में शुभा नर्सिंग होम, सरायपाली की डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान की।
इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ अंचल के 100 से अधिक लोगों ने लिया, जिन्होंने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।
डॉ. पटेल ने बताया कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सरायपाली विकासखंड के अन्य कई ग्रामों में भी किया जाना है। शुभा सेवा संस्थान की इस पहल से क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
























