सरायपाली
सरायपाली : डॉक्टरों की टीम ने बचाई मां बच्चे की जान

एक गर्भवती महिला का एक निजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने नि:शुल्क इलाज कर जच्चे-बच्चे की जान बचाई। विगत दिनों डोंगरीपाली निवासी करण सिदार अपनी गर्भवती (9 माह) पत्नी गणेशी (25) को प्रसव पीड़ा उठने पर एसएमडीसी (शुभा नर्सिंग होम) लेकर आए थे। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि प्रसव पूर्व महिला का अत्यधिक खून बहाव के कारण उसके शरीर में (एंटीपार्टम हिमोरेज) शुरू हो गया था और खून 7 ग्राम तक आ पहुंचा था। तत्काल खून की व्यवस्था कर महिला को ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया। ऑपरेशन सफल रहा और दोनों मां-शिशु की जान बचा ली गई। चूंकि महिला निर्धन परिवार से थी और वर्तमान में जजकी के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा बंद हो जाने के कारण डॉ. भागेश्वर पटेल व स्त्री रोग विशेषज्ञ सुजाता पटेल द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया।
AD#1


























