सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज कर छड़ लेकर मारने के लिए दौड़ाया मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर  लोहे के छड़ लेकर मारने दौड़ाने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नम्रता पंडा ने पुलिस को बताई कि वह , निवासी-छिंदपाली, थाना-सराईपाली की रहने वाली है ।  पति इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं । हर रोज की तरह इलेक्ट्रीक काम करने सराईपाली चले गये । घर के पड़ोस में रहने वाले सुभाषिनी पंडा दिनांक-20.01.2026 को घर के पास वाले गली में जिससे होकर हम लोग बाड़ी तरफ जाते हैं तथा घर की महिलाये एवं बच्चे भी पानी पेशाब के लिए आना-जाना करते हैं । उसमें कांच का टुकड़ा गिरा दी थी, करीब दोपहर 2.30 बजे जिसे बोली की आने-जाने वाले रस्ते में क्यों कांच का टुकड़ा गिराये हैं किसी को चोट लग सकती है तब सुभाषिनी बोली तुम मना करने वाली कौन होती हो कहकर  गंदी गंदी गाली-गलौच करने लगी और बोलने लगी कि ये तुम्हारे बाप का रस्ता है, क्या जो तुम मना कर रही हो । मेरा मन जो लगेगा वही करूंगी कहकर जोर-जोर से गाली-गलौच करते हुये ।  मारपीट की उसस समय जेठानी कामना पंडा एवं पड़ोस की रहने वाली तरूण की मां झगड़ा को छुड़ाये । शाम करीब 6.00 बजे सुभाषिनी पंडा का पति अशोक पंडा आया और अपने हाथ में एक लोहे का छड़ लेकर  मारने दौड़ा तथा जान से मारने की धमकी देते हुये  गाली गलौज कर तु मना करने वाली कौन होती है । कहकर अश्लील गाली-गलौच दिया जिससे  सुनने में बुरा लगा । पत्नी से लड़ने वाली कौन होती है । कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौच करने लगा । उस समय गांव की धर्मेन्द्र, अजय तथा ग्राम कोटवार सहित बहुत सारे लोग मौजूद थे । घटना को देखे, सुने हैं तथा विवाद को शांत किये । इस संबंध में ग्राम में बैठक हुई । अशोक पंडा ने बैठक की बात को मानने से इंकार किया तथा तुमको तथा गांव वालो को जो करना है कर लो कहकर पंचायत से उठकर चला गया । घटना को आस-पड़ोस के लोग देखे सुने हैं । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!