सरायपाली:मालवाहक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते ट्रांसफार्मर डिपी को मारी टक्कर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

सरायपाली। आरक्षी केद्र अंतर्गत मालवाहक गाड़ी के वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दो नग ट्रांसफार्मर डिपी को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।गुलशन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़. स्टेट. पा.डिस्ट्री. कम्पनी मर्यादित पाटसेन्द्री सारंगढ़ रोड, सरायपाली में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थ है वितरण केन्द्र पाटसेन्द्री के अंतर्गत ग्राम अमरकोट में दिनांक 15.08.2025 को समय सुबह लगभग 10:55 बजे वाहन क्रमांक CG07CM8137 मालवाहक गाड़ी के वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दो नग ट्रांसफार्मर डिपी को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया है । जिसमें विद्युत विभाग को लगभग राशि रू. 175038.95/ – क्षति हुई है एवं 5 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन जिसमें एक बालक छात्रावास भी है, का विद्युत आपुर्ति बाधित हो गया । पुलिस ने 3-LCG, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























