छत्तीसगढ़

महिला सरपंच के घर चोरों ने हाथ किया साफ नगदी समेत 30 लाख का सामान पार

महिला सरपंच के घर देर रात चोरों ने धावा बोल नगद व सोने की ज्वेलरी समेत करीब 30 लाख से ऊपर के माल पर हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे. सुबह नींद खुलने के बाद घटना की जानकारी हुई. सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयराम नगर की है. सरपंच गिरिजा देवी अग्रवाल उनके पति कमल अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्य रात में खाना खाकर सो गए थे. सुबह उठे तो घर की हालत देखकर उन्हें समझ आया कि चोरी हुई है. देर रात चोरों ने घर में घुसने के बाद कमरों की तलाशी कर एक कमरे के लॉकर में रखे करीब 20 लाख कैश और सोने की ज्वेलरी लेकर भाग गए.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने पुलिस डॉग क्षेत्र में घुमाया, लेकिन कोई पुख्ता सबूत हासिल नहीं आया. इसके बाद अब पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!