सुकमा
कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों की समीक्षा की

काकाखबरीलाल सुकमा 26 दिसम्बर 2018
कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने यहां सुकमा के शबरी सभागार में जिले के तीनों विकासखण्डों के अन्तर्गत चल रहे महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत् किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मजदूरों को नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान हो। कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उनके क्षेत्र के अन्तर्गत महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों की सतत् निगरानी करें। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों को ठीक से काम नहीं करने वाले रोजगार सहायकों को तत्काल कार्यवाहीं करें तथा गांव के किसी अन्य पात्र व्यक्ति को रोजगार सहायक पर नियुक्ति करने की प्रस्ताव तैयार करें। बैठक में प्रत्येक पंचायतवार सृजित मानव दिवस मजदूरी भुगतान ग्राम पंचायतवार मजदूरी बढ़ाने वाले कार्यों की संख्या सहित योजनान्तर्गत विभिन्न कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत जनपद एवं ग्राम पंचायतवार आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर सभी स्वीकृत आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नरेगा के तहत् ज्यादा से ज्यादा भूमि सुधार, तालाब निर्माण व गहरीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मनरेगा के अन्तर्गत कराए जाने वाले कार्यों में स्थानीय समुदाय से भी बातचीत कर गांव की जरूरी आवश्यकताओं के कार्यों को सम्मिलित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत सभी क्षेत्रों में कार्य कराए जाने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना गरीबों के लिए सबसे अच्छी योजना है। योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी कार्य मार्च तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। रोजगार सहायक ग्राम पंचायत क्षेत्र के अनिवार्य रूप से निवास करें। महात्मा गांधी नरेगा के अन्तर्गत लोगों को ज्यादा से ज्यादा काम उपलब्ध कराया जाए। ऐसी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने परियोजना अधिकारी, सचिव, तकनीकि सहायकों और रोजगार सहायकों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिससे योजनान्तर्गत जिले में निर्धारित किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर, डिप्टी कलक्टर श्री रवि साहू, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री पीएल रामटेके सहित सुकमा, कोण्टा और छिन्दगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और तकनीकि सहायक उपस्थित थे।

AD#1