पिथौरा

अग्रसेन महाराज ने मानव समाज को महानता का जीवन पथ दिखाया -सिंघानिया

– नंदकिशोर अग्रवाल

  • अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक,राजकमल सिंघानिया

पिथौरा (काकाखबरीलाल) । महाराजा अग्रसेन ऐसे कर्मयोगी लोकनायक हैं जिन्होंने बाल्यकाल से ही, संघर्षों से जूझते हुए अपने आदर्श जीवन कर्म से, सकल मानव समाज को महानता का जीवन-पथ दिखाया अपनी आत्मशक्ति को जाग्रत कर, विश्व उपदेष्टा का महति कार्य किया है, उक्ताशय की बाते अग्रवाल समाज पिथौरा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया ने व्यक्त किए

उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन के नाम पर 24 सितंबर 1976 में भारत सरकार ने 25 पैसे का डाक टिकट जारी किया था।सन 1995 में भारत सरकार ने दक्षिण कोरिया से 350 करोड़ रुपए में एक विशेष तेल वाहक जहाज खरिदा, जिसका नाम “महाराजा अग्रसेन’’ रखा गया।
राष्ट्रिय राजमार्ग-10 का अधिकारिक नाम महाराजा अग्रसेन पर है। श्री सिंघानिया ने अग्रवाल समाज के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में भी जानकारी दी। व महापुरुषों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने यह आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी को समाज के उन महापुरुषों को जानना होगा जिन्होंने समाज का नाम रोशन करने में अपना योगदान दिया है।

बता दें कि 24 सितंबर से 29 सितंबर तक अग्रवाल समाज के द्वारा के द्वारा जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम रखा गया था। जुसमे विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसका पुरस्कार वितरण भी सिंघानिया जी के करकमलों से हुआ।

कार्यक्रम को की अध्यक्षता कर रहे मदन लाल एरन ने समाज की गतिविधियों के बारे में बताया तथा स्वागत भाषण दिया।

अग्रवाल समाज के सचिव बजरंग अग्रवाल (वकील) ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर भविष्य की योजना के बारे में भी उपस्थित सामाजिक लोगों को जानकारी दी।

मुख्य अतिथि का जीवन परिचय कु शिल्की अग्रवाल के द्वारा पठन किया गया। अग्रसेन यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने भी सभा को सम्बोधित किया। महिला मंडल उपाध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने समाज की गतिविधियों के बारे में उपस्थित समाज जनों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोयल के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!