सरायपाली : थाना प्रभारी ने ली सराफा व्यापारीयो की बैठक

पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवम एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिले के सभी चौकी व थाना प्रभारीयो को सराफा व्यापारीयो की मीटिंग करने हेतू हिदायत दिया गया था जिसमे दिनांक 27.08.2022 को थाना सरायपाली में थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक द्वारा थाना सरायपाली क्षेत्र के सराफा दुकानों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा की दृष्टिकोण से सराफा व्यापारीयो की बैठक ली गई जिसमे सरायपाली शहर के गणमान्य नागरिक व्यापारी उपस्थित हुए जिन्हे दूकान में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियो पे नजर रखते हुए सीसीटीवी कैमरा की सही रख रखाव करने तथा बीच बीच में सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग करने अपने लॉकर वा दुकानों के लॉक की समय समय पर चेकिंग करते रहने की उचित सलाह दी गई वा सीसीटीवी रिकॉर्डिंग (बैकअप) बढ़ाने एवम रोड की ओर कैमरा लगाने की सभी सराफा व्यापारीयो को हिदायत दी गई
































