दिल्लीदेश-दुनिया
कप्तान विराट कोहली बनने वाले हैं पिता, फोटो शेयर कर अनुष्का ने कहा- जनवरी 2021 में हो जाएंगे तीन

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)। कप्तान कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी अपने फैंस और चाहने वालों को दी। इस पोस्ट में अनुष्का ने लिखा- कि जनवरी 2021 में अब तीन हो जाएंगे।
बताते चले कि हाल ही में टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पिता बने। पंड्या सोशल मीडिया के जरिए अपने लगातार अपने फैंस से जुड़े रहे। वहीं अब बेबी बंप के साथ अनुष्का की तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आने से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
दूसरी ओर कप्तान कोहली आईपीएल के आयोजन के लिए यूएई में हैं। कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने पहले खिताब की तलाश में 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल में उतरेगी।
AD#1
























