सरायपाली

सरायपाली: मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

सरायपाली  (काकाखबरीलाल). राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वीप

कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा कलेक्टर प्रभात मलिक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा एस. आलोक जिला स्वीप के निर्देशानुसार तथा डॉ मालती तिवारी जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में एवं प्राचार्य अनिता पटेल के दिशा निर्देश व कमला बाई दीवान रासेयो अधिकारी (जिला सह समन्वयक) के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण जनों को मतदान के महत्व को बताते हुए

उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित कर रहे है. साथ ही छात्र छात्राओं व महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारीयों ने भी संकल्प पत्र भर कर मतदान हेतु शपथ लिए. मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में देवेन्द्र यादव, चंद्रहास बाघ, झरना स्वाईं, रवीन्द्र मेहेर, गुलशन यादव, रोहन, अंकिता, अंजली पटेल, पुष्पा डडसेना, यशोदा, सुनीली, नीतू डडसेना, दुर्गा राजपूत, लिलि सेठ, भारती साहू, किशन, करुणासागर जाल, पिताम्बर मेहेर गीता नेताम, भूपेन, सोमेश, विकास आदि स्वयंसेवक मतदाता जागरूकता में विशेष कार्य कर रहें हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!