सरायपाली

सचिव संघ सरायपाली द्वारा पुलिस चौकी में ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज करवाई गयी शिकायत.

शुकदेव वैष्णव,काकाखबरीलाल/महासमुन्द- सराईपाली विगत 20 अगस्त को ग्राम पंचायत कुसमीसरार में सरपंच सचिव को बंधक बनाए जाने के मामले में सचिव संघ सरायपाली द्वारा बलौदा पुलिस चौकी में ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है । गौरतलब है कि ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर के कुसमीसरार के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया था और सरपंच सचिव को ग्राम पंचायत भवन के अंदर ही बंधक बना दिया था मामले में स्थानीय प्रशासन के पहुंचने के बाद ग्रामीणों द्वारा सरपंच सचिव को मुक्त किया गया था इसी मामले को लेकर सचिव संघ सरायपाली ने बलौदा पुलिस चौक पहुंचकर बंधक बनाने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!