सरायपाली: 40 पाकिट महुवा जप्त


सरायपाली . सरायपाली सारंगढ़ सीमा स्थित नवागढ़ चेकिंग पॉइंट में निगरानी जांच दल द्वारा जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रोक कर जांच किये जाने पर वाहन ने रखे 40 पाकिट महुवा जप्त किया गया। इस संबंध में कृषि उपज मंडी जे सचिव सुशील कुमार साहू ने जानकारी देते हुवे बताया कि विधानसभा चुनाव को ध्यान ने रखते हुवे सीमाओं पर जांच दल स्थापित किया गया है। जांच के दौरान सारंगढ़ तरफ से आ रही पिकअप सीजी 13 एए 8415 को संदिग्ध जानकर रोक गया। ड्राइव्हर भरत ने बताया कि वह अशोक किराना सारंगढ़ से वाहन में 40 पाकिट महुवा लेकर आ रहा है। वैधानिक कागजात नही होने के कारण वाहन व महुआ को आगामी आदेश तक जप्त कर लिया गया है। उक्त कार्यवाही एसडीएम ओंकारेश्वर सिंह, मंडी एसडीओ जयंत चौहान, पुलिस व मंडी प्रशासन के महेंद्र भोई, जैनेन्द्र पटेल व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आरक्षित नाग द्वारा कार्यवाही की गई।






























