सरायपाली

प्रतिभा कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सराईपाली। प्रतिभा कॉलेज आफ एजुकेशन बालसी में दिनांक 30.11.2024 दिन शनिवार को आई क्यू एस सी प्रतिभा कॉलेज आफ एजुकेशन तथा रामचंडी कॉलेज के सहयोग से प्रतिभा कॉलेज में बी.एड. एवं डी.एल.एड. के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली का थीम विकसित भारत, जी 20, आत्मनिर्भर भारत, स्टॉप पॉल्यूशन, विमेन इंपावरमेंट, वर्ल्ड एड्स डे, किसान दिवस, छत्तीसगढ़ संस्कृति(बस्तर), ट्रिब्यूट टू इंडियन आर्मी, भारतीय संविधान, महिला शोषण, इंडियन कल्चर, भारतीय एकता, स्टॉप एबॉर्शन, वसुधैव कुटुंबकम् , अनेकता में एकता, हमर छत्तीसगढ़, आदि थीम मानकर छात्र छात्राओं ने रंगोली के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें प्रतिभा कॉलेज के बी.एड. के छात्र छात्राओं को 7 भागों में एवं डी.एल.एड. के छात्र छात्राओं को 4 भागों में विभाजित किया गया, साथ ही रामचंडी कॉलेज के बी. एड. के छात्र छात्राओं को 5 भागों में विभाजित किया गया, जिन्होंने सुंदर सुंदर कलाकृति का प्रयोग करते हुए मनमोहक रंगोली बनाएं। निर्णायक के रूप में स्व राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली की सहायक प्राध्यापिका डॉ चंद्रिका पटेल ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए निर्णय दिया जिसमे प्रथम स्थान प्रतिभा कॉलेज बी. एड. प्रथम वर्ष ग्रुप नंबर 2 पूर्णिमा पटेल ,विद्या पटेल ,यशवंती , नंदिनी , लकेश्वर , कान्हा , शैलेन्द्र , नितिशा एवं द्वितीय स्थान रामचंडी महाविद्यालय बी .एड. प्रथम वर्ष ग्रुप नंबर 5 संजू ,जयप्रकाश , तुलेश्वरी , गरिमा , नितेश,संजय, बुद्धादेव, प्रतिक तथा तृतीय स्थान डी.एल.एड. प्रथम वर्ष ग्रुप नंबर 1 चिराग पटेल,हृषिकेश , सिंधु , लोकेश ,उमा,बरखा को प्राप्त हुआ। सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में रामचंडी कॉलेज से बी. एड. विभागाध्यक्ष श्री प्रदीप बारीक़ सहायक प्राध्यापक रजनी प्रधान , श्री सुनील कुमार पटेल , श्री लवकुमार पटेल तथा प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के श्री रूपानंद बारिक, श्रीमती दमयंती पटेल, श्री मुकेश कुमार पटेल, रमा रवानी , तोषकुमारी पटनायक , विनय कुमार चौधरी एवं समस्त सहायक प्राध्यापक ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी सहभागिता निभाई ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!