नई दिल्ली

सभी तरह के कर्ज पर ब्याज माफी से बैंकों पर छह लाख करोड़ का बोझ पड़ेगा : केन्द्र

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)। केन्द्र ने उच्चतम न्यायालय को मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर रिजर्व बैंक द्वारा छह महीने के लिये ऋण किस्तों के भुगतान पर स्थगन योजना के तहत सभी वर्गो को यदि ब्याज माफी का लाभ दिया जाता है तो इस मद पर छह लाख करोड़ रूपए से ज्यादा धनराशि छोड़नी पड़ सकती है.

केन्द्र ने कहा कि अगर बैकों को यह बोझ वहन करना होगा तो उन्हें अपनी कुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ेगा जिससे अधिकांश कर्ज देने वाले बैंक संस्थान अलाभकारी स्थिति में पहुंच जायेंगे ओर इससे उनके अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो जायेगा.

AD#1

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!