छत्तीसगढ़

सरायपाली :रासेयो शिविर में स्वास्थ्य जानकारी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के रासेयो इकाई द्वारा ग्राम किसड़ी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस 19 जनवरी को दिनचर्या के अनुसार योगा, प्रभात फेरी के बाद परियोजना कार्य में ग्राम किसड़ी के तालाब के घाटों की सफाई कार्य की गई साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया व बौद्धिक सत्र में डॉ आकांक्षा तिवारी चिकित्सा अधिकारी बलोदा के द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई जिसमें अपने दिनचर्या में हमें क्या-क्या लेनी चाहिए जिससे कि हम स्वस्थ रहें इस पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही डोलामणी भोई सुपरवाईजर व सुशीला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा भी जानकारी दी गई. प्रति दिवस की भांति स्वयंसेवक जनसंपर्क कर लोगों के समस्याओें की जानकारियां लेते हुए उनका समाधान के उपाय बताये साथ ही प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में किशोर रथ व्याख्यता, जितेन्द्र पटेल प्राध्यापक , अजय कुमार आर्य, जगदीश भोई, स्वराज प्रधान, मनोज साहू ,आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का नेतृत्व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कमला दीवान द्वारा किया जा रहा है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!