छत्तीसगढ़
डाक्टर के घर से दिन दहाड़े 75 हज़ार नकद पार, सूने मकान में घुसे चोर

डॉक्टर के मकान को खाली पाकर चोरों ने 75 हज़ार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोपका डाउन टाउन का है। यहां रहने वाले डॉ. चन्द्रहास सहाय के घर में दिन दहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने बड़ी चालाकी से मकान का ताला तोड़कर 75 हज़ार रुपये नगद और कई कीमती सामान पार कर दिया है। डॉ सहाय तिलक नगर स्थित बीना प्रसाद फिजियोथेरेपिस्ट हॉस्पिटल में एचओडी हैं। डॉक्टर ने पहुंचकर जब घर की हालत देखी तो सारा समान उलट-पुलट था। तुरन्त पुलिस को घटना की सूचना दी, मौके में पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1
























