महासमुंद : 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दो से पांच सितंबर 2019 तक : चार खेल विधाओं में होगा प्रतियोगता

काकाखबरीलाल,महासमुंद, 21 अगस्त 2019
19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 2 सिंतबर से पांच सितंबर 2019 तक किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है और उन जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्रवाई करे के निर्देश दिए है, ताकि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समुचित ढंग से संपन्न हो सके। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीएल कुर्रे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बैडमिटन, बाल हैडमिंटन, हैण्डबाल एवं रग्बी खेल में छत्तीसगढ़ के 12 जोन के लगभग एक हजार 44 बालक-बालिका तथा 144 आफिसियल्स एवं पीटीआई उपस्थित भाग लेंगे। राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता को सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन एवं व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री जैन ने जिला अधिकारियों को भी निर्देश दिए है। राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के लिए आवास एवं क्रीडागन की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी, भोजन बनाने संबंधी गैस सिलेण्डर आदि के लिए जिला खाद्य अधिकारी, आवास एवं क्रीडागन में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग, मैदान समतलीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग, प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार के लिए जनसंपर्क, इंडोर बैटमिटंन कोर्ट, फारेस्ट खेल मैदान एवं आवासीय परिसर के लिए वन विभाग सहित विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, परिवहन विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई है।
जिले में होने वाले 19वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में खिलाड़ी बालक-बालिकाओं के ठहरने के लिए व्यवस्था की गई है। जिसमें बालक खिलाड़ी आवास के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर मचेवा, न्यू होली फैथ महासमुंद, देव संस्कृति विद्यालय महासमुंद, ग्रीन वेली सकूल महासमुंद, बृजराज पाठशाला महासमुंद को आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार बालिका खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शिशु संस्कार केन्द्र महासमुंद, सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद, ड्रीम इंडिया महासमुंद शामिल है। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारी के ठहरने के लिए वन विभाग के आवासीय परिसर, बीआरसी भवन एवं टाउन हॉल में की गई है। क्रीडा प्रतियोगिता के लिए मिनी स्टेडियम, फारेस्ट इंडोर बैडमिटन कोर्ट, वन विभाग के खेल मैदान एवं पंचशील क्लब महासमुंद में आयोजित किया




























