सरायपाली

कला प्रतियोगिता में नवोदय के विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार

काकाखबरीलाल@ सरायपाली। जवाहर विद्यालय डोंगरगढ़ में दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नवोदय विद्यालय सरायपाली के विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। उक्त – प्रतियोगिता में नवोदय सरायपाली के 5 छात्र एवं 4 छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें पहली विधा लोक वाद्य यंत्र वादन एवं दूसरी विधा समूह गायन में विद्यालय के संगीत शिक्षक मुकेश कुमार मंजर्वे के निर्देशन में सभी प्रथम पुरस्कार के विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 22 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत जी राहाटे, उपप्राचार्य लोकनाथ कैवर्त, वरिष्ठ शिक्षक बी आर पटेल, व्ही के पटेल, एस के दास, पी सूर्यवंशी, अनिल कुमार, नीता थवाइत, किरण मौर्य, एम डी बेहरा, विनय पाण्डेय, इस्तीखर आलम, कार्यालय अधीक्षक राजेंद्र कुमार पाठक एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर मैडल पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!