दिल्ली

कार और ट्रक में हुई टक्कर , आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

पंजाब (काकाखबरीलाल).    पंजाब के संगरूर-सुनम मार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिसके बाद कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं।मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो आग इतनी भयानक थी कि लोगों को बचाया भी नहीं जा सका. गाड़ी सेंट्रल लॉक थी, इसलिए किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका. कार की जिस ट्रक के साथ टक्कर हुई थी, उसका डीजल टैंक रिसने लगा था, इस वजह से आग लग गई.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार सवार पांचों लोग संगरूर जिले के दिरबा शहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार देर रात मोगा लौट रहे थे।
संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने बताया कि मारे गए लोगों में एक डॉक्टर भी थे। एसएसपी के अनुसार, यह घटना देर रात की है। कार ट्रक के डीजल टैंक से टकरा गई और तेल फैल गया, जिससे कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को बाहर निकलने का समय ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए। शवों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि उसे जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!