
नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल @पिथौरा नगर। राम दर्शन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संस्थापक, भारत स्काऊट गाइड संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने सरस्वती मां के छाया चित्र में माल्यार्पण कर प्रतियागिता का शुभारंभ किया गया । जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाना है क्रीडा के प्रथम दिवस में स्कूल में एक अलग ही उमंग एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला साथ ही अतिथियों स्वागत कर उन्हें शाला नायक एवं नायिका के साथ समस्त विद्यार्थियों द्वारा स सम्मानित मंच तक लाया गया। तत्पश्चात इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों को 100 मीटर दौड़ करा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस प्रतियोगिता में समस्त विद्यार्थियों को चार समूह (करेज,इंटीग्रिटी, पीस, एवम ट्रुथ )में विभाजित किया गया है । तथा समस्त क्रीड़ा प्रतियोगिताएं इन्हीं चार समूह के मध्य संपन्न कराई जाएगी साथ ही अंतिम में विजेता टीम को स्कूल की तरफ से मैडल भी प्रदान किया जाएगा। खेल का बच्चों से गहरा संबंध होता है ,अतः इस आयोजन के माध्यम से राम दर्शन पब्लिक स्कूल बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं बौद्धिक विकास भी करना चाहता है।यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य ,शिक्षक गण एवं समस्त सदस्यों के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जा रहा है।























