शुभकामना फाऊंडेशन की पहल : भावना और पूर्णिमा ने पेन टूल्स की मदद से बनाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो

बसना (काकाखबरीलाल). SaveGirlChild का मैसेज देते हुए भावना और पूर्णिमा ने पेन टूल्स की मदद से बनाया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लोगो, ग्राम पंचायत गोहेरादादर में इनका कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर में तीसरा दिन है! तीन दिनों में बहुत कुछ सिख गए हैं इससे पहले इनको कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता था।
शुभकामना फाउंडेशन द्वारा इनके जैसे होनहार और काबिल बच्चों तक उनके ग्राम पंचायत स्तर में कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर लगाकर उनको स्वरोजगार एवं कम्प्यूटर की बेसिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हमारी संस्था हर ग्राम पंचायत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक कम्प्यूटर की बेहतर शिक्षा को युवाओं तक पहुचाना।
आओ मिलकर भविष्य निर्माण में सहयोग करें, होनहार, निर्धन, जरूरतमंद सभी वर्गों के बच्चों की सहायता करने में जिम्मेदारी उठाएं, आपका एक छोटा सा कदम लाखों लोगों की ज़िंदगी में एक बेहतर कल और नई खुशियां लाएगी।
आपके उपयोग में न आ रहे पुराने कपड़े, कापी किताबें, खिलौने, फर्नीचर एवं अन्य समान उसे फेंके नहीं हमें दें, हमारी संस्था उसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएगी। इस नेक कार्य में अपना सहयोग दें।
आपका एक रुपये का दान,
देगा किसी जरूरतमंद को जीवनदान।
एक छोटा सा क़दम इंसानियत की ओर..
शुभकामना समाज सेवी संस्था
संस्थापक – केशव सिदार
मोबा. – +91 8839832165
*Shubhkamna Foundation*





























