स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भारती हॉस्पिटल्स परिवार ने एक कदम और आगे बढ़ाया

।।सरायपाली के भारती हॉस्पिटल्स के नए संस्थान भारती नर्सिंग इंस्टिट्यूट को राज्य सरकार से मिली मान्यता।।
काकाखबरीलाल,सरायपाली:-स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भारती हॉस्पिटल्स परिवार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए भारती नर्सिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की है जिसे राज्य शासन के मान्यता भी प्राप्त हो गई, भारती हॉस्पिटल्स के प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि नर्सिंग कालेज के लिए प्रिंसिपल और टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति हो चुकी है और जल्द ही शिक्षा सत्र आरम्भ होने की संभावना है ज्ञात रहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरायपाली बसना बहुत की पिछड़ा माना जाता था जहां पर चार साल पूर्व भारती हॉस्पिटल के स्थापना के बाद लोगो लो बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहा है, चूंकि इस क्षेत्र में कोई भी नर्सिंग कालेज के संचालन नही हो रहा था जिसके चलते छात्र छात्राओं को नर्सिंग शिक्षा के लिए महासमुंद रायपुर जाना पड़ता था अब सराईपाली में नर्सिंग कॉलेज के स्थापना हो जाने से अब छात्र छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा मिल पाएगी…


























