महासमुंद : 20 एवं 21 जनवरी को कानूनी जागरूकता पर आधारित लघु फिल्मों का महोत्सव

काकाखबरीलाल महासमुंद, 01 जनवरी 2018
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में दिनांक 20 एवं 21 जनवरी को कानूनी जागरूकता पर आधारित फिल्मों का राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह व प्रतियोगिता (शूट फॉर लीगल अवेयरनेस – ैथ्स्। 2017) का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। इस समारोह के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश भर से शार्ट फिल्म की प्रविष्टियां मंगाई गई है। पिछले वर्ष इस समारोह के पहले आयोजन में देश से लगभग 80 शार्ट फिल्में प्राप्त हुई थी और इसकी देश भर में सराहना की गई थी।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद ने बताया कि इस फिल्म समारोह का मुख्य उद्देश्य बीच शार्ट फिल्म के माध्यम से कानूनी और विधिक जागरूकता बढ़ाना है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 29 एवं 30 नवम्बर 2017 को रायपुर में ‘‘शार्ट फिल्म फेस्टिवल’’ (ैीववज वित स्महंस ंूंतमदमेे) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश से शार्ट फिल्में मंगाई जायेगी । इस आयोजन में फिल्म निर्माताओं से चार विधिक विषयों पर फिल्में आमंत्रित की गई है। ये है 1 आदिवासियों के अधिकार, 2. गुमशुदा बच्चों (बाल तस्करी एवं अन्य गंभीर मामलों), 3. महिला सुरक्षा (कार्यस्थल एवं घरेलु हिंसा), 4. पीसीपीएनडीटी एक्ट यानि गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम। इन चार विषयों के अतिरिक्त किसी अन्य विषय पर प्राप्त हुई फिल्म प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएगी। यह प्रतियोगिता सभी के लिए खुली है और पूरी तरह निःशुल्क है। इस प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति या समूह शार्ट फिल्म बनाकर और विधिवत रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु फिल्म की अधिकतम अवधि 12 मिनट होगी। सर्वश्रेष्ठ तीन फिल्मांे को एक लाख रूपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे इसके अतिरिक्त ज्यूरी के निर्णय के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह में फिल्मों की प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2018 है। फिल्में भेजने हेतु 20 अक्टूबर से पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। पंजीयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की वेबसाइट: ूूूण्बहेसेंण्हवअण्पद पर जाकर नीचे की ओर शूट फॉर लीगल अवेयरनेस क्लिक करके पंजीयन प्रारूप के साथ सूचना विवरण डाउनलोड करना होगा और पंजीकरण फार्म मंे सभी विवरण भरकर उसके साथ सूचना पत्र में दिए गए निर्देश के अनुसार निश्चित प्रारूप में लघु फिल्म की प्रति पेन ड्राइव में डालकर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर, जिला न्यायालय परिसर, कचहरी चौक, रायपुर (छ.ग.) पिन – 492001 (फोन नं. 0771-2425944, 2420077) के पते पर भेजना होगा।

























