छत्तीसगढ़

शिक्षक ने बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा आपत्तिजनक मैसेज हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक मैसेज भेजा। यह मैसेज धर्म विशेष की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला था। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि, महामाया कॉलोनी निवासी राजेश दुबे कुदुदंड के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल के हेड मास्टर हैं। कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। दो दिन पहले इस ग्रुप पर राजेश दुबे ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज भेज दिया। इसके बाद सोमवार को मामला सिविल लाइन थाने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि, हेडमास्टर व अन्य शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज देखने के बाद अन्य शिक्षकों ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। हेडमास्टर पुलिस के सामने परिजन से माफी मांगता रहा, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!