छत्तीसगढ़

एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में दक्षिण भारतीय राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। किसी क्षेत्र के लिए रेड तो कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए इन क्षेत्रों में में रह रहे लोगों के लिए कई तरह के गाइडलाइन भी जारी किए गए हैं।
वहीं दिल्ली-एनसीआर के कुछ क्षेत्रों को लेकर भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!