सरायपाली
सरायपाली: स्कूल बसों की जाँच

सरायपाली (काकाखबरीलाल).जिला परिवहन विभाग के द्वारा कल सरायपाली क्षेत्र में संचालित सभी स्कूल बसों की गुणवत्ता जाँच की गई, जिसमें कई बसों में अनियमितता भी पाई गई। अनियमितता पाये जाने पर पर विभाग द्वारा उन बसों पर चालानी कार्यवाही करते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिये गए। मिली जानकारी अनुसार महासमुन्द जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, प्रभारी अधिकारी एस. जांगड़े, निरीक्षक प्रवीण ध्रुवे – व ट्रैफिक टीम एन.दुबे के द्वारा कल सरायपाली में संचालित स्कूल बसों की जाँच की गई। साथ ही मेडिकल टीम के द्वारा बस ड्राइवरों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस दौरान कुल 53
बसों की जाँच की गई, जिसमें से 14 बसों पर अनियमितता पाई गई। उन पर कुल । 23900 रूपये की चालानी कार्यवाही कर उन बसों में सुधार कर परिवहन कार्यालय
को सूचना देने आदेशित किया गया।
AD#1
























