रायपुर

कृषि सुधार कानूनों पर छत्तीसगढ़ BJP की महापंचायत आज, रमन सिंह खुद संभालेंगे मोर्चा

रायपुर(काकाखबरीलाल)। कृषि सुधार कानूनों पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है.  इसके तहत पार्टी ने किसानों के मुद्दों को लेकर तीन दिवसीय कार्ययोजना बनाई है. इसमें 14 दिसंबर को जिला स्तर पर प्रेसवार्ता हो चुकी है. 15 दिसंबर को किसान महापंचायत का आयोजन होगा. भाजपा नेता प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्रों में जाकर किसान पंचायत लगाएंगे. कवर्धा, रायगढ़ और महासमुंद में महापंचायत  लगेगी. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कवर्धा के महापंचायत में शामिल होंगे. भाजपा नेता किसानों को कृषि सुधार कानूनों के फायदे बताएंगे और इसे लेकर फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश करेंगे. 

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!