सरायपाली
सरायपाली: जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली के छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया


सरायपाली (काकाखबरीलाल).जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली सरायपाली के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 19 दिसंबर 23 को डॉक्टर एच एल जांगड़े बीएमओ एवम् स्वास्थ्य टीम के द्वारा किया गया जिसमें 39 बच्चे सामान्य सर्दी बुखार से पीड़ित पाए गए । सभी बीमार बच्चों का उपचार विद्यालय में ही किया गया इस कार्य में प्रशांत जी रहाटे प्रिंसीपल ,लोकनाथ कैवर्त्य वाइस प्रिंसिपल , एम बेहेरा इत्यादि स्टॉफ का विशेष सहयोग मिला। उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया ।
AD#1



























