बसनामहासमुंद

शराब बनाते व्यक्ति को बसना पुलिस ने पकड़ा रंगे हाथ,265 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रामकुमार नायक,बसना(काकाखबरीलाल)। पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने 27 अप्रैल को बसना थाना में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि बसना थाना प्रभारी सुश्री बिना यादव की टीम के द्वारा लाख डाउन के दरमियान बड़ी मात्रा में बनाए जा रहे अवैध शराब को रोकने हेतु बसना थाना के ग्राम पैंता में तकरीबन 265 लीटर अवैध शराब , तीन क्विंटल मौहा लहन (पास ) , बड़ी मात्रा में एलुमिनियम के बर्तन प्लास्टिक डब्बा प्लास्टिक पाइप एवं तीन मोटरसाइकिल सहित आरोपी रायसिंह सिदार पिता सरधाराम सिदार उम्र 46 वर्ष ग्राम पैता थाना बसना जिला महासमुन्द को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2 )के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में महासमुंद जिला कारावास भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बसना पुलिस की दबिश


पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी ने लगभग डेढ़ सौ लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की थी । इसके पश्चात महासमुंद जिले में कल सबसे ज्यादा 265 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सामग्री , तीन मोटरसाइकिल जब्त करने की बड़ी कार्रवाई बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव की टीम के द्वारा की गई है । जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है । सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी एवं बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के द्वारा की गई अवैध महुआ शराब की बड़ी कार्रवाई को प्रोत्साहित करते हुए उनके द्वारा दोनों थाना प्रभारी को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!