सरायपाली : घर घुसकर सेल्समैन के पत्नी पर ब्लेड से हमला मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में पूनम चंद चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम संतपाली में रहता है सोसायटी में सेल्समैन का काम करता है । उनके पत्नि नंद कुमारी चौहान गृहणी की काम करती है दिनांक 05 दिसंबर को वह लम्बर सोसायटी काम करने गया था। घर में उनके पत्नि व मां मिथिला चौहान थी कि 11 बजे के आसपास गांव की पूजा साहू जबरन घर अंदर आकर उनके पत्नि नंद कुमारी चौहान को मेरे पति के साथ तुम्हारी अवैध संबंध है कहकर अश्लील गाली गलौच लड़ाई झगड़ा कर जान सहित मारने की नियत से अपने पास रखे ब्लेड से उनके पत्नि की गला रेतकर (काटकर) भाग गई। गला में गंभीर चोट होने से उनके पत्नि बेहोश होकर घटनास्थल पर ही गिर गई थी। जिसे प्राइवेट वाहन किराया कर शासकीय हास्पीटल सरायपाली उपचार हेतु लाये हैं। सरायपाली से रिफर करने पर भारती हास्पीटल सरायपाली में इलाज करा रहे हैं। स्थिति गंभीर है । घटना को उनके मां मिथिला चौहान एवं पड़ोस की हीराबाई चौहान व अन्य लोग आरोपिया को घर से निकलकर भागते देखे हैं। पुलिस ने 307-IPC, 452-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























