पिथौरा: नाचने के बात को लेकर मारपीट

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अभय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पुरानी बस्ती पिथौरा का रहने वाला है कक्षा 11 वीं तक पढाई किया है मजदूरी का काम करता दिनांक 30.03.2023 को राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जुलुस रैली निकली थी कि लगभग रात्रि 08.00 बजे खेल मैदान पिथौरा के पास रोड पर डीजे में वह और बहन सोम्मी निर्मलकर, रोशनी यादव, सृष्टि राजपूत एवं दोस्त देव यादव, चंदन यादव, राम यादव, कमलेश निषाद सभी एक साथ नाच रहे थे सेवैया कला का रहने वाला पोखराज दीवान एवं उसका अन्य दोस्त सुमित शर्मा, चंदन सेन, गौरव यादव भी नाच रहे थे पोखराज दीवान उनके बहन लोगों के पास बार-बार आकर नाच रहा था तब वह पोखराज दीवान को मना किया तब वह और उसके अन्य तीन दोस्त सुमित शर्मा, चंदन सेन, गौरव यादव द्वारा गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये, जिससे गला, पीठ में दर्द हो रहा है घटना को बहन सोम्मी निर्मलकर, रोशनी यादव एवं दोस्त देव यादव, चंदन यादव देखें है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























