महासमुंदसरायपाली

विश्व महिला दिवस पर भंवरपुर में हुआ महिलाओं का सम्मान

भंवरपुर (काकाखबरीलाल) । विश्व महिला दिवस के अवसर पर अंचल के महिलाओं का सम्मान किया गया, इस मौके पर ग्राम भंवरपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गय। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नन्द शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत भंवरपुर के सरपंच प्रतीक देवांगन ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में भंवरपुर चौकी प्रभारी रमाकांत तिवारी, वृद्ध जन सेवा समिति अध्यक्ष एवम समाजसेवी रूबी सिंह ठाकुर, ब्लॉक उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चौहान सेना बसना लक्ष्मी चौहान, हेमलता चौहान बिसारहिं चौहान उपस्थित रही।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि चातुरी नन्द ने कहा कि अब सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और विशिष्ट कार्य कर रही है। मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं कि भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रूबी सिंह ठाकुर लक्ष्मी चौहान एवं सुशीला बारीक को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।

खेलकूद का हुआ आयोजन : कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी दौड़ एवं मटका फोड़ खेल का भी आयोजन रखा गया था । कुर्सी दौड़ में प्रथम श्रीमति चंद्रिका साहू एवम दिवतीय श्रीमति इंदू गिरी मटका फोड़ में प्रथम श्रीमति इंदू गिरी एवम द्वितीय श्रीमति सुशीला बारीक रस्साकशी दौड़ में प्रथम चनाट और द्वितीय भवरपुर सर्किल इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरुस्कृत महिलाओं में चंचला पटेल रंजना देवांगन सुभाषिनी चौहान रुक्मणि पटेल विनीता प्रधान सुकांति श्रीमती गंगा मनोज पटेल जी चौहान राजनिदास रामकुमारी निषाद एफ एल सी आर पी धनापाली भवरपुर उमरिया सीमा तिवारी दूशिला दीवान आदि महिलाओं को छत्तीसगढ़ चौहान सेना द्वारा उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित हुवे
गीत और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन : समूह की महिलाओं के द्वारा भाषण और गीत का भी आयोजन किया गया जिसमें क्रमश सुकांति चौहान इंदुगिरी प्रथम द्वितीय एवम गीत प्रतियोगिता में कुसुम प्रथम एवम श्रीमती गंगा पटेल द्वितीय स्थान पर रही सभी को पुरस्कृत किया गया।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!