पिथौरा की पावन धरा में श्रीमद भागवत कथा का हुवा आगाज

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल@ पिथौरा। विगत कई सप्ताह की तैयारियों के बाद आज पिथौरा नगर के बस स्टेंड के पास श्री अग्रसेन भवन में सुरेश चंद अग्रवाल की पूण्य स्मृति में आशीष अग्रवाल एवम विकाश अग्रवाल बंधुओ द्वारा आयोजित श्री मदभागवत कथा का शानदार आगाज हुवा।प्रातः श्री जगन्नाथ मंदिर मंदिर चौक से कलश यात्रा जो की नगर मुख्य मार्ग से होती हुई श्री ठाकुर देव मन्दिर में पूजन अर्चन के बाद श्री अग्रसेन भवन में विश्राम दिया गया।कलश यात्रा में पिथौरा के गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनों ने भाग लिया। शाम 4 बजे से श्री धाम अयोध्या से पधारी कथा वाचिका साध्वी श्री राधिका किशोरी जी के श्री मुख से प्रथम दिवस की कथा का आगाज हुवा।प्रथम दिवस भागवत की ब्याख्या करते हुवे श्री जी ने कहा कि भ से भक्ति ग से ज्ञान व से वैराग्य और त से त्याग बताते हुवे कहा कि हमे सदमार्ग पर चलते हुवे हमे भक्ति के मार्ग पर चलें।निश्चित तौर मुक्ति और मोक्ष मिलना तय है। आगे उन्होंने कहा कि समय का निरंतर चलना ही संसार है। धर्म ही स्थिर है। वहीं मृत्यु भी अटल सत्य है।आगे कथा में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रकाश से अंधकार दूर हो जाता है ठीक उसी प्रकार ज्ञान के प्रकाश से अज्ञानता का नाश हो जाता है। कथा ब्यास से श्री जी गुरू की महत्वता का भी बखान किया। कहा कि ज्ञान की प्राप्ति बिना गुरु के नहीं हो सकती। आगे कथा को आगे बढ़ाते हुवे कहा कि भागवत के श्रवण से भगवान जी को प्राप्त किया जा सकता।आत्मा को परमात्मा से मिलाने का जरिया एक मात्र गुरु ही हैं। कथा विश्राम के बाद श्री भागवत जी जी की आरती ओर प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजक विकास अग्रवाल ने जानकारी देते हुवे बताया कि कथा निरन्तर 28 . 11 तक शाम 4 बजे आरम्भ होकर हरि इक्षा तक चलेगी। आयोजक द्वय बन्धुओं ने अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य का लाभ लें।देवी जी के साथ मधुर संगीत श्री जय सिंह यादव और उनके साथी निरन्तर प्रवाहित कर रहे हैं।


























