22 करोड़ 6 की लागत से बनने वाले केन्द्रीय विद्यालय भवन का आज हुआ भूमिपूजन

देश में 6 केन्द्रीय विद्यालय में से 2 विद्यालय केवल महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में–सांसद
काकाखबरीलाल,सागरपाली । गरिमामयी समारोह में केन्द्रीय विद्यालय हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. सांसद चंदुलाल साहू के मुख्य आतिथ्य में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ इसकी शुरूवात की गयी. विशिष्ठ अतिथि में भुतपूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला पटेल, सरपंच बालसी प्रेमलाल साहू, एसडीएम विनय कुमार लंगेह, सहायक आयुक्त डी. वेंकटेश्वरलु, प्राचार्य ए. के. चंद्राकर, पार्षद श्रीमती सीता सतपथी, सांसद प्रतिनिधि सरिन्दर सिंह मन्नू आदि मंचासीन थे.
इस दौरान यहां आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहू ने कहा कि पूरे देश में इस वर्ष 6 केन्द्रीय विद्यालय की शुरूवात की गई. जिसमें केवल महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में ही दो स्थानों कुरूद एवं महासमुंद में प्रारंभ हुआ. इसके लिए उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय का भी आभार व्यक्त किया. सांसद ने कहा कि सरायपाली में केन्द्रीय विद्यालय प्रारंभ करने के लिए तात्कालिन विधायक रामलाल चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी लगातार कोशिश के चलते यहां पर भी विद्यालय प्रारंभ करने में भी सफलता मिली. सांसद ने कि शिक्षा विकास की ऋण है. प्रत्येक परिवार को शिक्षित होना आवश्यक है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की योजना से भी शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है. जिस तरह एक शिक्षक कईयों का भविष्य बनाता है अगर वही शिक्षक योग्य न हो और अपने कार्य पर लापरवाही बरते तो कई बच्चों को भविष्य भी खराब हो सकता है. इसलिए पालकों को चाहिए कि बच्चों की पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहें और विद्यालय के क्रियाकलापों से जुड़े रहें.
पूर्व विधायक रामलाल चौहान ने कहा कि विगत एक साल पूर्व सरायपाली को केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिली है. तात्कालीन व्यवस्था के तहत कन्या शाला के अतिरिक्त भवन में संचालित हो रही है. जल्द ही भवन बन जाने से इसका समुचित रूप से लाभ मिल सकेगा. इस दौरान संजय शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, देवेन्द्र शर्मा, चंद्रकुमार पटेल, कामता पटेल, धनेश नायक, स्वर्ण सिंह सलूजा, अमृतलाल पटेल, घासीराम अग्रवाल, गंगाराम पटेल, शिक्षाविद चंद्रमणि प्रधान, रघुनाथ राणा, आर एस साहू, केसी भोई, नरेन्द्र साहू, धर्मेन्द्र चौधरी, श्रीमती
संध्या भोई, हेमंत प्रधान, कैलाश अग्रवाल, तिलक प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण मौजूद थे. भवन निर्माण के लिए 22 करोड़ 6 लाख 18 हजार रूपये स्वीकृत हुआ है. जिसे दो वर्ष के भीतर कार्य पूर्ण किया जाएगा. भंवरपुर रोड बालसी सीमा पर स्थित केन्द्रीय विद्यालय हेतु 12 एकड़ जमीन राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की गई है. 6 नवंबर 2017 से केन्द्रीय विद्यालय का संचालन कन्या शाला के परिसर में ही हो रहा है. वर्तमान में यहां एक ही सेक्सन में ही कक्षा संचालित हो रही है. भवन निर्माण के बाद कक्षा पहली से 12 वीं तक दो सेक्सन में प्रत्येक कक्षा संचालित होगी. आज भूमिपूजन के साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारी भी विद्युत व्यवस्था के लिए भी आवश्यक पहल करते दिखे.


























