सरायपाली

सरायपाली: हाईस्कुल मे लगे प्रोजेक्टर चोरी पुलिस जांच में जुटी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में खीरसागर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम चारभाठा थाना सिंघोडा का रहने वाला है। वर्तमान में शासकीय हाईस्कुल कनकेवा का प्रभारी प्रिंसीपल के पद पर पदस्थ है। हाईस्कुल में View Sonic  कंपनी का प्रोजेक्टर लगा हुआ था दिनांक 20.09.2023 के शाम करीब 04.00 बजे स्कुल बंद कर सभी कर्मचारी अपने अपने घर चले गये थे दिनांक 21.09.2023 को करीबन 09.30 बजे सफाई कर्मी डोलामणी राणा ने स्कुल को सफाई करने लिये खोला तो स्कुल में लगे प्रोजेक्टर नहीं था स्टाफ के पहुंचने पर उनसे भी पुछताछ करने पर प्रोजेक्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिला । कोई अज्ञात व्यक्ति स्कुल में लगे पुरानी इस्तेमाली प्रोजेक्टर View Sonic कंपनी का कीमती 10,000 रू0 को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत में केबल के सहारे अंदर घुसकर  चोरी कर ले गया है।  पुलिस ने380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!