छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर, संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, नावापारा (प) में सम्पन्न..

– डिग्रीलाल जगत

  • संकुल के सभी कार्यरत शिक्षक सम्मानित हुए

नवापारा (काकाखबरीलाल)। शिक्षक दिवस के पावन बेला में संकुल स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य और गरिमा पूर्ण आयोजन ग्राम_नावापारा (प) में सम्पन्न हुआ।
संकुल प्रभारी गुलाब कंवर एवं शिक्षक विजय पांडेय की पहल पर सरपंच ग्राम पंचायत-नावापारा (प) श्री ललित सिदार , श्री मनोज गवेल ,शाला प्रबन्ध समिति, एवं गणमान्य नागरिकों ने यह पुनीत कार्य का बीड़ा उठाया। और घघरा संकुल के सभी कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम, का शुभारंभ, मां शारदे एवं पूर्व राष्ट्रपति, प्रेरणा श्रोत, डॉ 0 राधा कृष्णन, जी की चित्र पर दीप प्रजज्वलित कर किया गया। वंदना एवम स्वागत गीत श्री मती शुभदा रानी राठौर, के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मती नयना गवेल ,(सामाजिक कार्यकर्ता) अध्यक्षता श्री ललित सिदार,(सरपंच ग्राम पंचायत-नावापारा) विशिष्ट अतिथि-श्री पूरन मल गवेल (अध्यक्ष शाला प्रबन्ध समिति मा 0शा0) श्री अनिल गवेल(अध्यक्ष शाला प्रबन्ध समिति-प्रा 0शा0) श्री मनोज झाडूराम गबेल(ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष) विशेष आमंत्रित अतिथि श्री-रमन यादव,(अध्यक्ष छ 0 प्र 0 तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ खरसिया) श्री मती राधिका वर्मा (व्याख्याता_मदन पुर) श्री दीपक गबेल, श्रीमती अनुसुइया गवेल, मं चा सीन, अतिथि थे।
इस अवसर पर डॉ 0 सर्वपल्ली राधकृष्णन, जी को याद करते हुए उनको नमन किया गया।
अपने जन्मदिन 5 सितम्बर को उन्होंने शिक्षकों को समर्पित कर अनूठा सम्मान दिए हैं। समाज में शिक्षक सर्वोपरि है, देश और समाज की दिशा और दशा सुधारने में, शिक्षकों का अहम योगदान है। शिक्षक युग शिल्पी और राष्ट्र निर्माता कहे जाते हैं।
श्री केशव खंडेल ने जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कवि श्री मनमोहन सिंह ठाकुर ने शिक्षकों के सम्मान में शानदार अपनी रचना की प्रस्तुति दी।
“गुरुदेव आप जग में महान हैं।”

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। शिक्षक समाज के आधार स्तंभ हैं बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं। इनका सम्मान पुण्य का काम है। वहीं वर्तमान में शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंतन की बात कही गई। शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुनः मिशाल कायम कर समाज को नई दिशा देने की बात की गई। आज शिक्षक ऐसे काम करें कि इतिहास बन जाए। उन्हें सदियों तक याद रख सकें।
उद्बोधन पश्चात सर्व प्रथम श्री मती राधिका वर्मा को विद्यालय की ओर से सम्मान किया गया। संकुल के सभी शिक्षकों को अतिथियों द्वारा उनके जगह जाकर, तिलक, चंदन, पुष्प हार, अंग वस्त्र, श्रीफल, एवम कलम देकर सम्मानित किया गया।

एवम बधाइयां दी गई। शिक्षक गण सम्मान पाकर गौरव महसूस कर रहे थे।
कार्यकम संचालन संकुल प्रभारी गुलाब कंवर ने किया और आभार शाला प्रबन्ध समिति द्वारा किया गया।
सम्मानित शिक्षक श्री जन्मेजय राठौर, लीला धर साहू, पुरषोत्तम गुप्ता, केशव खंदेल, नागेश्वर नायक, संतोष भार ते, देवी राम राठौर, दिनेश राठौर, शुभदा रानी राठौर, कविता राठौर, विजय पांडेय, ममता राठिया, सावित्री कश्यप, शांति साहू, हुलास राम बनजारे, अनिल भारद्वाज, राजेन्द्र पटेल, ललिता चन्द्रा, सच्चिदा नन्द पटेल, ननकी दाऊ सिदार, ईश्वर सिदार राम चरण सिदार, गोविंद वर्मा, अशोक जांगड़े, चंद्रिका पटेल, ओंकारेश्व री पटेल, सीमा शुक्ला, वीणा राठौर, गुलाब सिंह कंवर, गोमती सिह, अनीता नायक, रामाधार बरेठ, जयकार राठौर, सम्मानित हुए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या छात्र छत्राएं, महिला समूह, गणमान्य जन एवं पालक सदस्य उपस्थित थे । गरिमा पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!