देवरी पिलवापाली में माध्यमिक स्कूल से हाई स्कूल में संसदीय सचिव कीउपस्थित में उन्नयन कार्यक्रम सम्पन्न।

देशराज दास महासमुंद सहायक ब्यूरो
काकाखबरीलाल/बसना। देवरी (पिलवापाली)में माध्यमिक स्कूल से हाई स्कूल में उन्नयन कार्यक्रम रखा गया जिसमें माननीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव व विधायक बसना के मुख्यातिथ्य व करकमलों में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीमती चौधरी द्वारा माँ सरस्वती की पूजन कर और फीता काटकर किया गया।
श्रीमती चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किये –
इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने कहा कि, ग्रामीण इलाक़े में शिक्षा का विकास हो। बच्चों को अच्छी औऱ ऊँची शिक्षा गांव में ही मिले। आगे उन्होंने कहा कि, इस बात का प्रयास हमारी भाजपा सरकार कर रही हैं, इसी बात को ध्यान में रखते हुए दो से तीन किलोमीटर में ही माध्यमिक स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन हुआ है। अब गांव के बच्चों को हाई स्कूल तक कि शिक्षा गाँव मे मिल सकेगी। इससे उन बेटियों को भी लाभ मिलेगा, जिनके मा-बाप हाई स्कूल पढ़ाई से पहले स्कूल जाना छोड़ देते हैं, अब अपनी बच्चियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
आज हमारी सरकार द्वारा बेहतर शिक्षा के लिए निःशुल्क पुस्तकें, बहनने के लिये ड्रैस, पढ़ाई दी जा रही हैं। माध्यमिक स्कूल को हाई स्कूल में उन्नयन से क्षेत्र के छात्र-छात्रों को सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत मे श्रीमती चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री आबादी पट्टा का वितरणकिया गया । जिसमें हितग्राहियों में खुशी की लहर देखने को मिली। ग्रामीणों द्वारा हाई स्कूल उन्नयन व मुख्यमंत्री आबादी पट्टा दिये जाने पर धन्यवाद अर्पित किये।
कार्यक्रम में जितेंद्र त्रिपाठी मण्डल अध्यक्ष गढ़फूलझर, रमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, अभिमन्यु जयसवाल, हरजिंदर सिह हरजू, नरेंद्र साहू, कामेश बंजारा, अजय बारीक़, पुरन्दर साव, सुरेश कोसरिया, युगल किशोर खूंटे, बसना तहसीलदार मिश्रा, पटवारी सिंहा, रुक्मण दास ग्रामवासी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






























