देश-दुनिया

बहन की शादी में जा रहे चचेरे भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई. भोजीपुरा क्षेत्र में बहन की शादी में दोस्त के साथ जा रहे चचेरे भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई. इससे शादी के घर में मातम छा गया.

जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जटौआ निवासी साहिल पुत्र अकील अहमद (20) और उसका चचेरा भाई बिलाल पुत्र गुड्डू (14) धौराटांडा से अटामांडा रोड स्थित मिलक इमाम नगर के एक बरातघर में जा रहे थे. इस बरातघर में बिलाल की तहेरी बहन की बरात आई थी. बाइक साहिल चला रहा था. शनिवार रात 10 बजे समसपुर व मिलक इमाम नगर (गौटिया) के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची धौराटांडा चौकी पुलिस व परिजन गंभीर हालत दोनों को बरेली के निजी अस्पताल ले गए. हालांकि, दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई. रात 11 बजे परिजन दोनों के शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. वहां शव मोर्चरी में रखवा दिया गया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!