पिथौरा : गाली गालौच करने से मना करने पर सिर पर हमला

पिथौरा (काकाखबरीलाल). गुमान निषाद ने पिथौरा आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लहरौद में रहता है गाडी के हेल्फरी काम करता है कक्षा आठवी तक पढाई किया है दिनांक 01.07.2022 के रात्रि 10.30 बजे उनके पिताजी नोहर निषाद अपने घर के सामने खडे थे तब गांव के मोनू निषाद, मोटू यादव, प्रकाश यादव शराब पीकर आये थे और अश्लील गाली गालौच कर रहे थे जिसे उनके पिताजी द्वारा मना करने पर भाग गये थे कुछ देर बाद 11 बजे रात्रि घर के अंदर पुन: आकर गाली गालौच कर प्रकाश यादव द्वारा रापा बेठ से उनके पिताजी को सिर में मारपीट किया है उनके माताजी बुधारा, बहन कामनी, गजेश्वरी, पत्नि दुतिया निषाद को हाथ मुक्का से तीनों मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये है डायल 112 पुलिस को फोन करने पर उनके पिताजी को शासकीय अस्पताल पिथौरा लाये थे डाक्टर द्वारा रेफर करने पर रायपुर मेकाहारा ले गये थे मेकाहारा में ईलाज किये है घटना को उमेश दीवान, योगेश दीवान देखे एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 34-IPC, 452-IPC, 294-IPC, 506-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज किया है।

























