महांसमुद: दो कार में जोरदार टक्कर 1 घायल

दो कार आमने सामने भिडऩे से कल कार सवार एक महिला को गंभीर चोट आई है। उसका राजधानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना बागबाहरा से पिथौरा मार्ग के ग्राम कल्याणपुर की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त कर हो गई। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन बलौदाबाजार निवासी अविनाश मिश्रा सहायक शिक्षक के पद पर ग्राम लिमाही में पदस्थ है। वह सह परिवार अपनी कार में चंडी मंदिर घुंचापाली बागबाहरा और खल्लारी मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। पिथौरा से बागबाहरा रोड के स्थित राइस मिल ग्राम कल्याणपुर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक अन्य कार के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को सामने से टक्कर मार दिया। इस टक्कर से अविनाश की पत्नी अनिता मिश्रा को गंभीर चोटें आई है।
वहीं अविनाश को मामूली चोट आई है। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से की राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।




























