
रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव और वैक्सीनेशन पर तेजी लाने के बजाय सरकार और विपक्ष में टकराव हो रहा है. तालमेल बनाकर जनता की सुरक्षा करने के बजाय एक दूसरे पर शब्दों के बाण छोड़े जा रहे हैं. अब राजभवन में राज्यपाल से बीजेपी की मुलाकात पर भी राजनीति हो रही हैकृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राज्यपाल से मुकालात को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राजभवन को राजनीति का अड्डा नहीं बनाना चाहिए. राजभवन का इस्तेमाल राजनीतिक मोहरे के रूप में नहीं किया जाना चाहिए. बंगाल के राजभवन का वक्तव्य देख रहे हैं. बीजेपी को जनादेश का सम्मान करना सीखना चाहिए।
AD#1





























