बसना

बसना: ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत  ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।लखनराम जांगडे ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम छातापठार में रहता है  खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 23.10.2025 को भाई जयराम जांगडे पिता गनपत जांगडे के द्वारा अपने मोटर सायकल होण्डा साईन कमांक सी जी 11 बी बी 1230 में बैठकर लगभग 11.00 बजे के आसपास ग्राम छातापठार से बडे साजापाली के बाजार पडाव के तरफ जा रहा था बडे साजापाली के पुराना पंचायत भवन के आगे मेन रोड पहुँचा था कि सामने आ से रही स्वराज ट्रेक्टर वाहन क० सी जी 06 जी आर 2435 का चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर  भाई के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया एक्सीडेट करने से  आसपास लोगो के द्वारा खबर देने पर एक्सीडेट की सुचना पाकर तुरंत बड़े साजापाली पहुँचा तो पुराना पंचायत भवन के आगे मे भाई को उक्त ट्रेक्टर वाहन चालक के द्वारा एक्सीडेट कर देने से गिरा पड़ा मिला एक्सीडेट से  भाई के दाएं आंख के उपर सिर के बीच भाग में एवं कपाल तथा गाल में चोट आकर खुन निकल रहा था जिसे उठाया एवं सरकारी अस्तपाल बसना लेकर गया तथा सरकारी अस्तपताल से रिफर करने पर बेहतर ईलाज हेतु अग्रवाल अस्तपताल रायपुर लेकर गया और वहा पर भर्ती कराया घटना को आसपास के लोग देखे है। पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!