सरायपाली : हरीलछापर राईस मिल के पास बाईक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से मारी ठोकर मामला दर्ज

सरायपाली. सुरीत नेताम ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ससुराल ग्राम पिलवापाली गया था अपने सास मोहन कुंवर की तबीयत खराब होने पर दिनांक 17 अगस्त के शाम को अपनी ससुर की मोटर सायकल क्र. CG 06 G 5597 HF डिलक्स से भवंरपुर जा रहा था मोटर सायकल को वह चला रहा था तथा उनके सास मोहन कुंवर पीछे बैठी थी 05 बजे के आसपास वह हरीलछापर राईस मिल के पास पहुंचे थे कि पीछे की ओर से मोटर सायकल क्र. CG 06 K 1217 प्लेटिना का चालक चैतराम उरांव निवासी सागुनढाप थाना सांकरा अपने मो0सा0 को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते आया और पीछे से उनके मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा वे दोनों सड़क पर गिर गये एक्सीडेंट होने से उनके सास मोहन कुंवर के सिर पर चोट आयी तथा बेहोश हो गयी प्रार्थी कि शिकायत पर पुलिस ने
279-IPC, 337-Ipc के तहत मामला दर्ज किया है.




























