सरायपाली
सरायपाली:बच्चों को न्यौता भोज दिया गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल).नए शिक्षा सत्र के प्रारम्भ अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष व अमरकोट निवासी पुष्पेंद्र पटेल के द्वारा शासकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला अमरकोट के बच्चों को न्यौता भोज दिया गया। शाला के प्रथम दिवस मिले न्यौता भोज से बच्चे भी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर संकुल समन्वयक कैलाश पटेल, प्रधानपाठक द्वय यू. के. दीवान व झसकेतन पटेल, जितेंद्र पटेल, धनीराम साव, जयप्रकाश पटेल, बासुदेव बरिहा व अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
AD#1
























